फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धर्मांतरण के आरोप की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम गठित

Sat, 02 May 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नानकमत्ता के नवीनगर में धर्मांतरण के आरोप में 19 अप्रैल को हंगामा हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सात सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। डीएम का कहना है कि घटना की तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच के लिए टीम का गठन किया है। एडीएम पंकज उपाध्याय को टीम का अध्यक्ष बनाया है जबकि एसपी सिटी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर सीएफओ, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व सीओ को सदस्य नामित किया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक भी इस टीम का हिस्सा हैं। डीएम ने बताया कि टीम 15 दिनों के भीतर अपनी प्रमाण आधारित आख्या प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें