गदरपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को थाना गदरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। एसआई बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष सहित निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। एसएसपी मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी से एक मिनट में एसएलआर राइफल को खोलने को कहा। सिपाही लक्ष्मण सिंह ने तत्परता दिखाए हुए निर्धारित समयावधि में राइफल को खोलकर बंद कर दिया। एसएसपी ने लक्ष्मण सिंह को पांच सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने थाने में नवनिर्मित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसओ जसवीर सिंह चौहान को लंबित विवेचनाओं और आपराधिक मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
थाने में आने वाले हर फरियादी की हो सुनवाई
केलाखेड़ा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने केलाखेड़ा थाने के वार्षिक निरीक्षण कक्षों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। दौरान एसएसपी ने प्रभारी को थाने में आने वाले फरियादियों की त्वरित सुनवाई और नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वहां सीओ बाजपुर विभव सैनी, निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, थाना प्रभारी अशोक कुमार, बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज नरेश सिंह मेहरा, एसआई नरेंद्र अधिकारी आदि रहे। थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा ने नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।