फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो हजार का नोट बदलने के लिए अलग काउंटर मगर लोग नहीं

Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 2000 रुपये का नोट बदलने के लिए मंगलवार को अधिकतर बैंक में इक्के-दुक्के लोग ही नजर आए। हालांकि बैंकों में 2000 का नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर बनाए गएथे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुनसानी नजर आई। काउंटर पर एक-दो लोग 2000 रुपये के नोट जमा करने की अधिकतम सीमा के बारे में जानकारी जुटाते नजर आए। मुख्य बैंक प्रबंधक अनीता शर्मा ने बताया कि 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, लेकिन लोग कम पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक करोड 60 लाख रुपये खातों में जमा हुए हैं।

नैनीताल मार्ग स्थित करीब साढ़े 11 बजे एचडीएफसी बैंक में कैश काउंटर पर लोगों की अधिक संख्या नजर आई, लेकिन बैंक स्टाफ का कहना था कि काउंटरों पर कैश जमा हो रहा है। यश बैंक की शाखा में भी दोपहर 12 बजे के समय सुनसानी दिखी। शाखा प्रबंधक विपुल त्यागी का कहना था कि 2000 रुपये के नोट बदलवाने को अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, लेकिन अभी तक लोग नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन






2000 रुपये का नोट बदलने में जिले के बैंकों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। उम्मीद के मुताबिक नोट बदलने के लिए लोग भी कम पहुंच रहे हैं। बैंकों में लोगों की सुविधा के लिए काउंटर खोले गए हैं। मुझे इस संबंध में आरबीआई की ओर से कोई सीधा निर्देश नहीं मिला है। - एमएस जंगपांगी, जिला लीड बैंक अधिकारी।




शांतिपुरी में पेट्रोल पंप पर लगाया 2000 रुपये का नोट न देने का नोटिस

शांतिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर दो हजार का रुपया नोट न देने का पोस्टर लगाया है, जबकि आरबीआई ने 2000 के नोटों को बैंक में जमा कराने और सार्वजनिक जगहों पर चलाने की अनुमति दी हुई है। पंप के कर्मचारियों ने 2000 रुपये के नोट नहीं लेने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें