खटीमा। पुलिस ने 6.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसआई किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार देर शाम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को पहेनिया को जाने वाली कच्ची सड़क आम के बाग के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने स्वयं को मोहल्ला खानका वार्ड संख्या चार इस्लाम नगर निवासी सरताज बताया। एसआई पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसआई पंत ने बताया कि आरोपी नशे का सेवन करने के साथ बेचने का कारोबार करता है। इससे पूर्व में वह तमंचे के साथ पकड़ा जा चुका है। संवाद