फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बाट-माप विभाग की वरिष्ट निरीक्षक रिश्वत लेती गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा; इस काम के मांगे थे पैसे

Tue, 10 Dec 2024 09:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बाट- माप) शांति भंडारी को 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बाट- माप) शांति भंडारी को 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास इन दिनों प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा का प्रभार भी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कार्यालय में शिकायत की थी कि वह हर प्रकार के वजन तौलने वाले कांटे, बाट बेचने और उनको ठीक करने का काम करते हैं। इसके लिए बाट-माप विभाग से लाइसेंस लेना होता है। कांटे-बाट की मरम्मत के लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बाट माप) प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा ने उनका काम तो कर दिया लेकिन अब वह उन्हें परेशान कर रही हैं। वह लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रही हैं। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल ने ट्रैप टीम का गठन किया। निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

11 बजे से शाम सात बजे तक चलती रही कार्रवाई
विजिलेंस अधिकारियों ने चीनी मिल बंडिया के निकट शिवपुरम कॉलोनी स्थित कार्यालय से आठ घंटे तक जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि शांति भंडारी राजपत्रित अधिकारी हैं, ऐसे में शासन की अनुमति के बिना उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी। अधिकारी उनके कार्यालय में 11 बजे पहुंच गए थे। देर शाम सात बजे उनकी विधिवत गिरफ्तारी हो सकी। बाद में टीम उन्हें अपने साथ हल्द्वानी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें