फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव नगर के कंटेनमेंट, बफर जोन घोषित क्षेत्र से लिए 52 सैम्पल, जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हॉट स्पॉट शहरों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग को लेकर स्वास्थ्य टीम बृहस्पतिवार को भी अलर्ट मोड पर रही। स्वास्थ्य टीम ने नागरिक अस्पताल में 14 लोगों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारन्टीन किया, जबकि कंटेनमेंट, बफर जोन घोषित राजीवनगर के सील हिस्से से 52 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे।  नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात में आई रिपोर्ट में 6 जुलाई को जांच के लिए भेजे 16 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि राजीवनगर सील क्षेत्र के 27 परिवारों के 158 लोगों में स्वास्थ्य टीम ने 52 लोगों के सैम्पल जांच को भेजे। इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, वंदना ऐरी, दीक्षा कोहली ने अन्य शहरों से आए लोगों की स्क्रीनिंग की। बताया गया कि सभी 14 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें