सितारगंज। पुडुचेरी में आयोजित होने वाले तीसरे कर्लिंग नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सोमवार को एसएस जैन सभागार में एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया।
कर्लिंग फेडरेशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में कृष्ण गुप्ता, भव्य गुप्ता, जसवीर और वासु, जूनियर बालिका वर्ग में गुरसरण कौर और चांदनी, जूनियर बालक वर्ग में किरतपाल सिंह और अजय सिंह तथा सीनियर वर्ग में राजविंदर सिंह, करन और उमाशंकर का चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय आइस कर्लिंग खिलाड़ी सूरज सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहां पर राज सिंह, आकाशदीप, सूरज विशाल प्रजापति, रिंकू ग्रोवर, देवेंद्र जैन, स्वाति जैन थे।