फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पैरा शटलर प्रेमा ने इंडोनेशिया में जीता कांस्य

Tue, 24 Sep 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाइड्रोप्लस पैरा बैडमिंटन-2024 प्रतियोगिता में दिनेशपुर की प्रेमा विश्वास ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रेमा ने फोन पर बताया कि 17 से 22 सितंबर तक आयोजित वूमेन सिंगल के डब्ल्यूएच-1 वर्ग में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मैक्स मैक्सनिज को 21-8, 21-17 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह टूर्नामेंट एशियन गेम्स में चयन रैंकिंग के लिए था। एक समय तो ऐसा लग रहा था, कि वह यहां पर टूर्नामेंट खेल ही नहीं पाएंगी। क्योंकि सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही थी और न ही उनके पास कोई स्पांसर ही था। अंतिम क्षणों में अमेरिका में रहने वाले सुबन भगवतुला और उनकी पत्नी सौम्या जी ने उनकी आर्थिक मदद की और वह यह टूर्नामेंट खेल पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें