फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित संसाधनों के बावजूद वनों की सुरक्षा में कोताही नहीं : जोशी

विज्ञापन
खटीमा के एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी व छात्र। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को पहली बार यहां पहुंचे वन संरक्षक कुमाऊं पश्चिमी वृत्त जीवन चंद्र जोशी के समक्ष दो शावकों के साथ घूम रही घायल तेंदुआ का वीडियो वायरल होने एवं वन विभाग की ओर से बरामद सागौन के लट्ठों का मामला उठा। उन्होंने दोनों ही मामलों को सामान्य एवं जन जागरूकता का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी वनों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड वन विश्राम गृह में वन संरक्षक जोशी ने बताया कि वह सीमा की जानकारी लेने के साथ ही नेपाल से आए हाथियों की लोकेशन के संबंध में यहां पहुंचे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी नीतिश मणि त्रिपाठी ने कहा कि एनएच-125 की एवज में बग्घा चौवन में 10.2 हेक्टेयर में हुए पौधरोपण एवं मेलाघाट में एलआईयू चौकी निर्माण के प्रस्ताव पर वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने बग्घा चौवन को राजस्व ग्राम घोषित करने के संबंध में कहा कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। इस दौरान एसडीओ बाबू लाल, एसडीओ आरके मौर्य, रेंजर विरेंद्र सिंह बिष्ट, रेंजर सुधीर कुमार चौधरी, राकेश राणा, भैरव बिष्ट, कमालुद्दीन, भजन देव, जीत प्रकाश, धन सिंह अधिकारी, राकेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्तर पर बनबसा से नेपाल के महाकाली तक फोरलेन की योजना
खटीमा। प्रधानमंत्री स्तर पर बनबसा से नेपाल के महाकाली तक फोरलेन योजना है। मुख्य वन संरक्षक पश्चिम वृत्त जीवन चंद्र जोशी एवं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी नीतीश मणि त्रिपाठी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह जानकारी मिली। नेपाल से लकड़ी खटीमा वन क्षेत्र में ड्राईपोर्ट के सवाल पर डीएफओ त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल यहां कोई ड्राईपोर्ट नहीं बन रहा है। पीएम स्तर पर बनबसा एनएच-9 के किमी 40 से पिलर संख्या 802-11 नेपाल महाकाली तक फोरलेन की योजना है। इसका नक्शा भी जारी हुआ है।

खटीमा में पत्रकार वार्ता करते वन संरक्षक कुमाऊं जीवन चंद्र जोशी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें