रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सारा शहर छावनी में बदल गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारियों ने भी शहर का मुआयना किया और मैदान पर पुलिस बल की ब्रीफिंग की।
सिविल वर्दी में तैनात रहने वाले पुलिस अफसर कर्मियों की नैनीताल जिले की एसपी क्राइम व ट्रैफिक रचित जुयाल इंचार्ज बनाई हैं। आईपीएस जुयाल ने मातहतों की ब्रीफिंग की। उन्होंने ड्यूटी चार्ट की जानकारी लेने के बाद सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम के दौरान मंच आसपास विशेष सुरक्षा बरती जाएगी।
जनसभा स्थल पर चौकसी बरतने के लिए तैनात अधिकारी व कर्मचारी नजर गड़ाए रखें। वहीं ड्यूटी चार्ट के आधार पर फोर्स को तैनात भी किया गया। इसके अलावा कई अन्य एसपी, एडीएम और लोनिवि व सहकारिता विभाग के अधिकारी भी तैयारी में लगे हैं।