फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव की बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
छत्तर सिंह सेल्ला की फाइल फोटो
विज्ञापन
खटीमा। नदन्ना बाईपास चौराहे के पास देर शाम डंपर और बाइक की टक्कर में अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव छत्तर सिंह सेल्ला की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उनका बेटा भी घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब आठ बजे अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव सेल्ला गोहर पटिया अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। नदन्ना बाईपास चौराहे के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आदर्श कॉलोनी खटीमा निवासी छत्तर सिंह पुत्र दीवान सिंह सेल्ला को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार उनका 11 वर्षीय बेटा ओम भी चोटिल हो गया। चिकित्सकों ने ओम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि डंपर और बाइक को सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी में खड़ा करवाया गया है। अधिवक्ता की मौत से परिजनों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें