फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पिता-पुत्र पर बेचे गए खेत में से सात लोगों को प्लाट काटकर बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित ने दोनों पर 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम गंगापुर निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने चार मार्च 2012 को संता सिंह निवासी लालपुर किच्छा से 0.340 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। इसके एवज में पूरी धनराशि का भुगतान संता को चेक और नकद में कर दिया था।
आरोप है कि संता और उसका बेटा संतोक सिंह उत्पीड़न करके उससे अतिरिक्त रुपये प्राप्त करते रहे जिसके बाद उसने 23 नंबर 2021 को विक्रेता के साथ गवाहों की उपस्थिति में एक शपथ पत्र बनवाया था जिसमें तय धनराशि देने और भूमि में कोई रजिस्ट्री उसकी लिखित अनुमति के बिना नहीं होने का जिक्र था।
विज्ञापन

शकील का कहना है कि इसके बाद भी संता सिंह और संतोक सिंह ने खेत में स्थित प्लाटों को नजमा खान, सावित्री सिंह, उजेफा, फिरोज बानो, कमला, रघुबीर सिंह, शादाब को बेच दिया। आरोप है कि पिता पुत्र ने उसके साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

सीओ ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें