खटीमा। रेड जोन मुंबई से ट्रेन से 28 मई को आए एक परिवार के चार सदस्यों में दूसरे सदस्य जुड़वा किशोर की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। जबकि मां, एक जुड़वां भाई की रिपोर्ट निगेटिव है। परिवार के सभी सदस्यों को जनजाति छात्रावास में क्वारन्टीन किया गया था।
परिवार का बड़ा बेटा पहले ही संक्रमित आ चुका है। अब दूसरे संक्रमित सदस्य किशोर को रुद्रपुर भेजा जा रहा है। बता दें कि रेड जोन मुंबई से 28 मई को चकरपुर क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार के चार सदस्य जिनमें मां, तीन भाई ट्रेन से लालकुआं पहुंचे थे। चारों समेत 35 लोगों को राधा स्वामी सत्संग के वाहन से लाया गया। 27 लोगों को किच्छा में शिफ्ट तो अन्य को खटीमा लाया गया। इसमें परिवार के चारों सदस्यों का रेंडम सैंपल 30 मई को लिया गया। इसमें तीन भाइयों में सबसे बड़े 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट 3 जून को पॉजिटिव आई और उसे रुद्रपुर भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के लीडर डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि परिवार 28 मई को लालकुआं व वहां से खटीमा पहुंचा था। मां के साथ 20 वर्षीय युवक के साथ 14 वर्षीय जुड़वा दो भाइयों को क्वारंटीन किया गया था। तीन भाइयों में सबसे बड़े भाई के संक्रमित रिपोर्ट के बाद दो जुड़वां भाई व मां का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। तीनों जनजाति छात्रावास क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती हैं। रविवार को तीन सैंपल की रिपोर्ट में जुड़वां 14 वर्षीय भाइयों में एक की रिपोर्ट संक्रमित आ गई है, जबकि जुड़वा दूसरे भाई व मां की रिपोर्ट निगेटिव है। इधर स्वास्थ्य विभाग की सजगता से परिवार को घर पहुंच पाया था।