खटीमा। रेड जोन समेत अन्य स्थानों से प्रवासी व नौकरीपेशा लोगों के आने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद एक को विलेज क्वारन्टीन व 27 को होम क्वारन्टीन किया गया।
बता दें कि क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र से आ रहे लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नागरिक अस्पताल में डॉ.साक्षी व वंदना ऐरी ने रेड ज़ोन दिल्ली समेत अन्य नगरों से आए लोगों की जांच की। बताया गया कि रेड जोन से आने वाले लोगों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है।