फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। उत्तराखंड से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना हो गया है। सोमवार को एक फ्लाइट से 103 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन से उड़ान भरी। अध्यक्ष खतीब अहमद ने यात्रियों को रवाना किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज मंजिल, तुर्कमान गेट, नई दिल्ली में अस्थाई कैंप खोला गया है। जहां यात्रियों को किट और दस्तावेज और स्मार्ट वॉच दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लगेज से लेकर बोर्डिंग तक की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ईओ मो. आरिफ ने बताया कि इससे पहले दो मई को 305 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हज अधिकारी मो. अहसान, समिति सदस्य तरन्नुम खान और अब्दुल कादिर ने यात्रियों को रवाना किया। यात्रियों की रिहाइश आदि के संबंध में स्टेट हज इंस्पेक्टर से निरंतर रिपोर्ट ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें