फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, दो लाख की ठगी

Sun, 08 Mar 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने एपीके फाइल डाउनलोड करा कर पहले मोबाइल हैक किया। उसके बाद खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंह कॉलोनी गली नंबर चार निवासी कलमिंद्र सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक जनता इंटर कॉलेज के पास है। वह अपने मोबाइल पर पीएनबी वन एप चलाते हैं। 27 व 28 फरवरी को जब उन्होंने अपने मोबाइल पर एप खोला तो वह नहीं खुला। एक मार्च को उन्होंने गूगल पर पीएनबी कस्टमर केयर नंबर सर्च किया जहां से उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।
उक्त नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को पीएनबी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। बैंक कर्मी बने व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर बैंक की डिटेल भरवा ली। बैंक की डिटेल अपलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से आठ ट्रांजेक्शन के जरिये दो लाख रुपये कट गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने टोल फ्री नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात ठग पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी कर ली है। कॉल डिटेज और बैंक खातों की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें