फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखेड़ा में निर्माणाधीन दो गोदाम और छह दुकानें की सील

विज्ञापन
रुद्रपुर में बिंदुखेड़ा रोड पर किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा पास न करवाकर अवैध रूप से चल रही छह दुकानें, एक कंपनी का गोदाम और एक अन्य गोदाम को सील कर दिया गया। अधिकारियों की ओर से सील किए गए गोदाम में दोबारा निर्माण करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ बिंदुखेड़ा में छापा मारा गया। कार्यकारी इंजीनियर विजय माथुर ने कहा कि यहां बिना अनुमति के भूतल पर निर्मित की जा रही छह दुकानों को सील किया गया।
इसके बाद बिंदुखेड़ा रोड पर एक कंपनी में बिना अनुमति के बन रहे वेयर हाउस (गोदाम) के निर्माण कार्य को सील किया गया। वहीं एक और गोदाम निर्माण को सील किया गया है। कहा कि सील किए गए निर्माण में अगर दोबारा निर्माण किया गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें