फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कॉलेज रोड में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सीएम की घोषणा के अनुसार बनाई जा रही कॉलेज रोड निर्माण अवधि से ही सुर्खियों में है। निर्माण में घटिया सामग्री के वायरल हो रहे वीडियो एवं नगर पालिका के सभासदों की शिकायत पर एसडीएम निर्मला बिष्ट ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कॉलेज रोड के घटिया निर्माण का वार्डवासी जगदीश जोशी एवं गिरीश भट्ट ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में रोडियां अंगुलियों से उखड़ती दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर सभासद विक्रम रौतेला, रमेश रौतेला, चंद्रशेखर आदि एसडीएम बिष्ट से मिले। उन्होंने घटिया निर्माण की शिकायत की और स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने ईई यूसी बहुगुणा के साथ मौके का निरीक्षण और बरसात से पूर्व निर्माण पूरा करने, पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर नियंत्रण रखने को कहा। ईई बहुगुणा ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर मानकों की नजरअंदाज नहीं करने एवं भुगतान रोकने के चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें