फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में धरना प्रदर्शन पर एसडीएम ने जताया ऐतराज

Mon, 24 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
विज्ञापन
किच्छा अस्पताल में डाक्टरों की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू को एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने धरना स्थल बदलने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि नगर में धरना प्रदर्शन के लिये इंदिरा गांधी खेल मैदान चयनित किया गया है। बताया अस्पताल, स्कूल व न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। इधर धरने के चौथे दिन आंदोलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन


सोमवार को धरने पर बड़ी तादाद में महिलाएं हाथों में काली पट्टी बांधकर बैठी। महिलाओं ने प्रदेश सरकार से अस्पताल में महिला चिकित्सक समेत अन्य डाक्टरों की नियुक्ति की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल धरनास्थल पहुंचे और पनेरू से वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय ने अस्पताल, शिक्षण संस्थाओं के अलावा न्यायलय परिसर में धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है।

बताया कि आंदोलनकारियों को अस्पताल परिसर से इंदिरा गांधी खेल मैदान चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। हरीश पनेरू ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई को अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। अब राजनैतिक दबाब के चलते ऐसा निर्णय दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति करने की बजाय जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। आज धरना देने वालों में जससी देवल, कलावती, ललिता देवी, प्रेमा देवी, सोनी सिंह बोहरा, दिनका देवी, उर्मिला, रचना, प्रीति, सविता देवी, सन्तोष सक्सेना आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें