फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के चौड़ीकरण में राजनीति का पेंच

Thu, 07 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
मानसून की पहली बी बरसात में तालाब बनी सुहागनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच 74 के चौड़ीकरण में जिला मुख्यालय पर राजनीति का पेंच प्रशासन के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहा है। विकास के मुद्दे पर यहां जनप्रतिनिधि अलग-थलग नजर आ रहे हैं, जिसके चलते एनएच के चौड़ीकरण में अनावश्यक देरी हो रही है। प्रशासन चाहकर भी चौड़ीकरण के काम को तेजी से अंजाम नहीं दे पा रहा है। 
विज्ञापन

  विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले जिला मुख्यालय रुद्रपुर के जनप्रतिनिधि एनएच चौड़ीकरण के मामले में प्रशासन के लिए रुकावट पैदा कर रहे हैं। काशीपुर से खटीमा तक एनएच का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जिला मुख्यालय को छोड़कर अभी तक प्रशासन के सामने कहीं भी बड़ी दिक्कत नहीं आई, लेकिन जिला मुख्यालय पर राजनीति का पेंच फंसने से यहां चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेता राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मौके की तलाश में हैं।
विज्ञापन


प्रशासन जैसे-तैसे अब तक स्थिति को संभाले हुए है। लेकिन अब ठोस निर्णय लिये बिना काम चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। भाजपा के नेता इस मामले में जहां राज्य सरकार को घेरने की कोशिश में हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग एनएच चौड़ीकरण को केंद्र का मामला बताकर खुद को बचाने की कोशिश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें