रुद्रपुर। पेड़ से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजय नगर वार्ड 11 बसंती मंदिर निवासी तारक दत्त (30) पुत्र सुखदत्त मजदूरी करता था। रविवार रात वह बाइक सवार दो दोस्तों के साथ स्कूटी से फुलसूंगा से वापस लौट रहा था। इसी बीच गंगापुर रोड पर गन्ना भवन के पास तारक दत्त की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इससे तारक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है।