फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: वीजा की अवधि समाप्त, बांग्लादेश के दो नागरिक काशीपुर में फंसे

Mon, 18 May 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार से हावड़ा के लिए ट्रेन रद्द होने पर शनिवार देर रात प्रशासन ने बंगाली मजदूरों को हरिद्वार नहीं भेजा। रविवार सुबह ट्रेन जाने की हरिद्वार से सूचना मिलने पर प्रशासन के आदेश पर पटवारी कुलवीर ने मजदूरों से संपर्क कर 280 मजदूरों को स्टेडियम में एकत्र किया। तहसीलदार ने मजदूरों को भोजन कराकर नौ बसों से हरिद्वार रवाना किया। केवल बांग्लादेशी दो मजदूरों को रोका है।

विज्ञापन


पढ़ें : Lockdown In Uttarakhand 4.0: अभी करना होगा इंतजार, शुरू नहीं होंगी पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बीते दिन जब मजदूरों की जांच की जा रही थी तब पता चला कि निर्मल मंडल व हरिदास बांग्लादेश के हैं। दोनों के पास पासपोर्ट तो है, लेकिन वीजा की अवधि निकल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों को राहत शिविर में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल के रिश्तेदार अभिजीत ने बताया की दोनों बांग्लादेश से पासपोर्ट पर वीजा लेकर आए। लॉकडाउन के कराण वापस नहीं जा सके। वीजा की अवधि समाप्त हो गई। बीजा की अवधि से दो तीन महीना अधिक हो गया। उधर एएसपी राजेश भट्ट ने बताया की दोनों बांग्लादेशियों को राहत शिविर में रखा है। जल्दी ही कलकत्ता पुलिस को सौंपा जाएगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें