पंतनगर। भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान करनाल और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर की ओर से 25-27 अगस्त तक 64वीं अखिल भारतीय गेहूं और जौ शोधकर्ताओं की वार्षिक गोष्ठी हुई। जौ की यूपीबी 1106 (पंत जौ 1106) को विकसित करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विवि के गेहूं व जौ के वैज्ञानिक डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. स्वाति, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव और डॉ. दीपशिखा को प्रतीक चिह्न, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, निदेशक शोध डॉ. एएस नैन, डीन एग्रीकल्चर डॉ. सुभाष चंद्र ने वैज्ञानिकों को बधाई दी।