फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल पदाधिकारियों पर लेखे-जोखे में गड़बड़ी करने का आरोप

Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक स्कूल के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ पदाधिकारियों पर स्कूल के लेखे-जोखे में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस्लामिया स्कूल समिति काजीबाग के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अंसारी ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर कहा कि वह इस्लामिया स्कूल काजीबाग में वर्ष 2013 से अप्रैल 2023 तक अध्यक्ष/सदर रहे हैं। समिति के तत्कालीन एक पदाधिकारी स्कूल का समस्त लेखा-जोखा, बैंक का लेन देन और आय व्यय का विवरण देखते थे। स्कूल का बैंक खाता उन्होंने एक सहयोगी के साथ वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक संचालित किया।
उससे पूर्व वर्ष 2016 से वर्ष 2020 तक तत्कालीन प्रधानाध्यापिका के साथ संचालित किया। एक अन्य बैंक खाता दूसरी प्रधानाध्यापिका व शिक्षक के नाम से वर्तमान में भी चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना स्वीकृति के उन लोगों ने अपने अन्य खाता धारकों के साथ मिलकर स्कूल को प्राप्त सरकारी वित्त सहायता और स्कूल की आय की धनराशि को अन्य खातों में ट्रांसफर किया। साथ ही आरटीई की स्व घोषणाओं में गलत फीस का विवरण भरकर सरकारी पैसे का अपने हित में दुरुपयोग किया जबकि समिति ने बच्चों की फीस 170 से लेकर 200 रुपये तक निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पांच लोगों पर रुपयों की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इदरीश ने बताया कि समिति पदाधिकारी ने अब हिसाब दे दिया है। तहरीर वापस ले ली जाएगी। चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि इन लोगों को बुलाया था। तथ्य लेकर नहीं पहुंचे हैं। दोनों पक्षों से बात नहीं हो पाई है। प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें