खटीमा के उमावि चटिया फार्म प्रबंध समिति के निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। उच्चतर माध्यमिक स्कूल चटिया फार्म में प्रबंध समिति के हुए चुनाव में प्रबंधक उमेद सिंह मेहरा एवं अध्यक्ष बिशन सिंह भंडारी चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, सहायक प्रबंधक चंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, लेखा परीक्षक हिम्मत सिंह एवं मंत्री पूरन सिंह बिष्ट तथा कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह मेहरा, गोविंद तिवारी, उमेद सिंह रौतेला, बहादुर सिंह, लच्छी चंद निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राइंका श्रीपुर विचवा रघुवर पांडेय एवं स्कूल प्रधानाचार्य संतोष जोशी की देखरेख में संपन्न हुए।