बाजपुर के गांव बरहैनी नई सड़क पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर/केलाखेड़ा। नगर के मोहल्ला बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बाला जी घाटा मंदिर में हवन कर विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने और सुख समृद्धि की कामना की। पंडित उमेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन संपंन कराया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। वहां अविनाश सरना, हरी यादव, प्रमोद गुप्ता, आभा, लता, शैली, नेहा आदि थे। गांव बरहैनी नई सड़क रामनवमी के अवसर पर बुधवार सुबह महिलाओं और बच्चों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शिव मंदिर सैनी कॉलोनी से लेकर माता मंदिर जाकर संपंन हुई। वहां पंडित ओंकार शर्मा ने मंत्र विधिवत पूजा अर्चना की। भंडारे का आयोजन किया गया। वहां मुख्य यजमान राजेश तुराहा उनकी धर्मपत्नी रानी तुराहा, चौखे लाल, कृष्णा देवी, रितेश, रेणुका ,पायल, मयंक, पलक, अक्षरा, पूनम, कमल तुराहा आदि थे। इधर केलाखेड़ा में हवन यज्ञ कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। कन्याओं को भोजन कराया। दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया। वहां गौरी भट्ट, आदित्य भटट, अग्रिमा यादव, अजय कालरा, कांता यादव, टीआर यादव, दीक्षांत, वीना, अनिल कालरा नीतू, राहुल सक्सेना, मीना, महेंद्र कालरा, तरुण, सविता आदि थे।