पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सितारगंज। फीस जमा न करने पर गांव सिसौना स्थित एक निजी विद्यालय पर बच्चों के अंकपत्र, टीसी और सीसी रोकने का आरोप लगा है। मामले में छात्र नेताओं ने शिकायत करते हुए एसडीएम रविंद्र जुवांठा को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को छात्र नेताओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में तहसील परिसर में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव सिसौना निवासी दो बच्चों ने साल 2023 में हाईस्कूल और 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। दोनों ही छात्र बेहद गरीब घर से है। साल 2021 में उसकी माता की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज में काफी रकम खर्च हो गई। इसके बावजूद सात मई को उनकी मां का देहांत हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्कूल की फीस नहीं जमा करा सके। इस पर विद्यालय ने दोनों छात्रों का अंकपत्र, टीसी और सीसी प्रमाण पत्र रोक दिया। वहां तुषार शर्मा, कमलेश मजूमदार, राजन मंडल, रामप्रकाश, हरीश, रोहनप्रीत आदि थे।
फोटो -18 केटीएम 05पी- सितारगंज तहसील परिसर में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी करते छात्र नेता। संवाद