फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल को एसबीआई ने दीं 200 पीपीई किट

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पीपीई किट देते बैंक अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मंगलवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के लिए 200 पीपीई किट दी गईं। बैंक अधिकारियों ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पीपीई किट सौपीं। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला अस्पतला को डेडिकेटेड कोरोना सेंटर बनाया गया है। यहां ड्यूटी दे रहे डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ कोराना वारियर्स की तरह कार्य कर रहे हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. रखोलिया को पीपीई किट सौंपी गई। बैंक प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव और देश को इस संकट से बचाने के लिए एसबीआई लगातार अपना सहयोग दे रहा है। स्वयं बैंक कर्मचारी भी कोरोना वॉरियर्स की भांति कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में दिन-रात ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। वहां पर सोहनवीर मीना, अजमेर सिंह बहल, आरके भल्ला, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, छाया त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें