फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में फंसे 19 श्रमिकों को बस से भेजा शाहजहांपुर

विज्ञापन
खटीमा में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फंसे श्रमिकों को बस से घर यूपी के शाहजहांपुर भिजवाते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। लोकडाउन में जगह-जगह फंसे जरूरतमंद लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए संगठन व लोग आगे आने लगे हैं। विधायक पुष्कर सिंह धामी की पहल पर भाजपाइयों व लोगों ने 19 श्रमिकों को घर यूपी के शाहजहांपुर बस से भेजा। बस में चढ़ते ही श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। तराई में खासी तादात में यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिक फार्म हाउस, खनन समेत विभिन्न कार्यो में लगे हैं। लॉकडाउन में श्रमिकों का कार्य प्रभावित हो गया और उनको परिवार की भी चिंता सताने लगी। वह बमुश्किल खटीमा क्षेत्र में फंसे थे। मंगलवार को विधायक की पहल पर नगर के वार्ड 12 खेतलसंडा खाम में फंसे श्रमिकों को बस से भोजन आदि के साथ रवाना किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, महामंत्री विनोद जोशी, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष गम्भीर सिंह धामी, गिरधर राणा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें