फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा संकल्प से मनाएंगे रक्षाबंधन

विज्ञापन
बाजपुर में बीस गांव की मिट्टी से तैयार किए गए कलश। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि नगरीय सहित बीस गांव की भूमि मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किसानों को फिर एक बार आश्वासन का झुनझुना दे दिया है। उन्होंने कहा कि बीस गांव के लोग अपनी धरोहर की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए संपत्ति को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे। बाजपुर बचाओ मुहिम के तहत 20 गांव से मिट्टी एकत्र कर ली गई है। मिट्टी के कलश तैयार किए गए हैं। अब आंदोलन को उग्र करने की रणनीति बनाई जा रही है। कहा कि दो जुलाई को सीएम ने किसानों को एक महीने में भूमि मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिया था। दो अगस्त को एक महीना बीत गया है। आंदोलन के तहत मिट्टी कलशों के साथ सीएम के आवास पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। वहां पर सुनील पाठक, पूरन सिंह, प्रिंस दास, पवन कुमार, राजकिशोर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें