फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर जल, हर घर नल योजना से प्रधान अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने राज्य भर के जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से वर्चुअल रैली कर सरकार की हर घर जल, हर घर नल योजना पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष सम्मल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल योजना की प्रधानों को जानकारी नहीं दी गई। कहा कि सभी जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में सीडीओ, स्वजल अधिकारी, जल निगम अधिकारी, जल संस्थान के अधिकारियों से मिले और इस योजना को जानें। इस दौरान संगठन के संरक्षक मनोहर आर्या, सह संरक्षक नीरज नेगी, नैनीताल जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत, चमोली के मोहन सिंह, अल्मोड़ा के धीरेंद्र, बागेश्वर के भुवन सिंह ऐठानी, चंपावत के मनोज तड़ागी, पिथौरागढ़ के श्याम सुंदर सिंह सौन, हरिद्वार के रूपेश चौहान, रुद्रप्रयाग के देवेंद्र नेगी, टिहरी के ललित सुयाल, महामंत्री हिमांशु खाती, प्रभारी प्रकाश मेहरा, कुंडल महर, गणेश ऐठानी, महेश गड़िया, शेखर दानी, हेमा आर्य, कृष्णा पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें