फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सौरभ ने चार थानों के 124 पुलिस कर्मियों को 120 घंटे दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। पार्षद सौरभ बेहड़ की करतूत से उसका परिवार ही नहीं पूरी कांग्रेस परेशान रही। पंचायत हुई। पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखा। सौरभ ने चार थानों के 124 पुलिस कर्मियों को 120 घंटे तक दौड़ाया और खुद वह अस्पताल में पड़ा रहा। इतना बड़ा नाटकीय घटनाक्रम होने के बाद उसने चुप्पी नहीं तोड़ी।

18 को सौरभ पर हमले के बाद ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। चार थानों की आठ टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई। घटना के दिन देर रात विधायक तिलकराज बेहड़, भाजपा विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक ठुकराल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। बेटे पर हुए हमले के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ के आह्वान पर 20 जनवरी को अपने आवास पर पंचायत की।
विज्ञापन

इसमें कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान समेत कई पूर्व विधायक, कांग्रेसी और सामाजिक, व्यापारिक संगठन के लोग जुटे। पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा। पुलिस को 21 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया गया। इधर, सौरभ सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए था।

ऐसे हमलावरों तक पहुंची पुलिस
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। पूरे जिले के थाना-चौकी के सीसीटीवी और सर्विलांस टीम के एक्सपर्ट लगाए गए। 124 पुलिस कर्मी दबिश दे रहे थे। सीसीटीवी और सर्विलांस का मिलान करने पर अहम सुराग हाथ लगे। इससे हमलावरों तक पहुंचा गया।
-
बेहड़ का समधी अब पुलिस की रडार पर

बेहड़ का समधी अब पुलिस की रडार पर सौरभ पर हमला होने के बाद विधायक बेहड़ के समधी ने एसएसपी समेत पूरी पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की। पुलिस अब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश दोस्त इंद्रजीत नारंग के साथ मिलकर रची। पूरे घटनाक्रम के खुलासे के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया गया। हमलावरों को जेल भेज दिया है। सौरभ के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें