फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: 102 श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी, कंपनी गेट पर डटे मजदूर

Sat, 19 Sep 2026 02:14 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी के बाहर स्थायी श्रमिकों का सत्याग्रह शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। 102 श्रमिकों की कार्यबहाली की मांग को कर्मचारी सुबह नौ बजे कंपनी गेट पर पहुंचे। इस दौरान महिला मजदूरों और बच्चों समेत सैकड़ों लोग सत्याग्रह में शामिल हुए। 
विज्ञापन
102 श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी के बाहर स्थायी श्रमिकों का सत्याग्रह शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। 102 श्रमिकों की कार्यबहाली की मांग को लेकर मजदूर संगठन से जुड़े कर्मचारी सुबह नौ बजे कंपनी गेट पर पहुंचे। इस दौरान महिला मजदूरों और बच्चों समेत सैकड़ों लोग सत्याग्रह में शामिल हुए।

विज्ञापन


श्रमिकों का आरोप है कि एनसीएलटी की दिल्ली शाखा के निर्देशन में हुई नीलामी प्रक्रिया में कंपनी का स्वामित्व और प्रबंधन श्रमिकों एवं कर्मचारियों सहित नए संचालक को सौंपा गया था। इसके बावजूद 102 स्थायी श्रमिकों को अब तक काम पर नहीं लिया गया है। संगठन का दावा है कि नीलामी की शर्तों और बाद में एनसीएलएटी के आदेश के बावजूद कार्यबहाली नहीं हुई।

श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी में ठेका श्रमिकों से उत्पादन कराया जा रहा है, जबकि स्थायी कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई। उनका कहना है कि इस संबंध में श्रम विभाग और जिला प्रशासन के स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है। श्रमिकों ने बताया कि वे 16 सितंबर से रोजाना सुबह नौ बजे ड्यूटी पर बहाली की मांग को लेकर कंपनी पहुंचते हैं और शाम पांच बजे वापस लौट जाते हैं। सत्याग्रह में रेखा देवी, दीपा देवी, गंगा देवी, कलावती, रामकली, पुष्पा समेत सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें