शनिवार इस वर्ष का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शीत लहर चलने से तापमान लुढ़क गया। दिन भर कोहरा लगा रहा। मौसम वैज्ञानिक एचएस कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री और हवा की गति 5.2 पश्चिम उत्तर पश्चिम रही। वहीं अद्घर्ता सुबह 95 फीसदी और दोपहर बाद 68फीसदी रही। कहा कि रविवार को अधिकतम 20.2 और न्यूनतम 10.6 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं कोहरा लगा रहेगा। दोपहर में 1-2घंटा धूप निकलने की संभावना है।