फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर हुई सरिता की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

Wed, 26 Oct 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप निवासी सिडकुल कर्मी सरिता की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार सरिता की हत्या गला घोंटकर की गई है। वहीं दुराचार की पुष्टि के लिए स्लाइड फॉरेंसिक लैब में भेजी जाएगी। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। सरिता मूल रूप से भूरा कैमोर गांव पीलीभीत की रहने वाली थी।
विज्ञापन



  बीते शनिवार को अज्ञात लोगों ने सरिता प्रजापति की हत्या कर उसके शव को सिडकुल स्थित सेक्टर 12 के पीछे बहने वाले नाले में फेंक दिया था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हल्द्वानी भेजा। सीओ सिटी मंजूनाथ टीसी के अनुसार पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बुधवार को पुलिस के पास पहुंची।

इसमें मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी। अब पुलिस जनता से हत्याकांड के खुलासे में मदद की अपेक्षा कर रही है। सीओ ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबधित जानकारी हो या वह पुलिस की किसी भी प्रकार से मदद करना चाहता हो 9411112456, 9411111991 पर गुप्त सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें