फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर के सारांश सुखीजा बने बेंच प्रेस में ओवरऑल चैंपियन

Tue, 09 Jun 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर में पहली बार आयोजित गदरपुर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गदरपुर के सारांश सुखीजा ने पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के 82.5 किग्रा में ओवरऑल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 90 किग्रा वर्ग में कबीर चावला और 80 किग्रा वर्ग में आर्यन पपोला ने बाजी मारी। 200 किग्रा महिला वर्ग की डेड लिफ्ट में शगुन चौधरी और 72 किग्रा वर्ग में दीक्षा पांडे ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक लवप्रीत सिंह ने बताया युवाओं में पावरलिफ्टिंग के प्रति जागरूकता बढ़ी है और कई प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान विधायक अरविंद पांडेय ने भी पुरुष और महिला पावरलिफ्टरों से मुलाकात की और उनसे प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संचालन वंश शर्मा ने किया। वहां कोच मनप्रीत सिंह, सुमन चौधरी, सत्यजीत शर्मा, गौरव मिश्रा, अंकुर चावला, शैलेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ सुखीजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें