फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौ साल बाद संत राजिंदर सिंह महाराज पहुंचे काशीपुर

Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विश्व धर्म संघ और सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष परम संत राजिंदर सिंह महाराज बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचे। उन्होंने हजारों की संख्या में संगत को दर्शन देकर निहाल किया।
विज्ञापन

नौ साल बाद यहां पहुंचे संत राजिंदर सिंह कुंडा चौराहे के पास कृपाल आश्रम में संगत के बीच पहुंचे। सत्संग समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से हजारों संगत पहुंची। 23 अक्तूबर शुक्रवार को संत राजिंदर आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और मन की शांति का संदेश देंगे। रात नौ 9 बजे आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वह जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निजानुभव प्रदान करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक जसपुर डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल , संदीप सहगल, मिशन के स्थानीय अध्यक्ष परमजीत सिंह, सचिव रंजीत सिंह, जसपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें