फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरी बजरी ने ली आटो चालक की जान

Sun, 14 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ट्रक से गिरी बजरी पर एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आटो चालक की मौत हो गई।
 बहराइच जा रहे एक ट्रक से आदित्य सेवा संस्थान के सामने सड़क पर बजरी गिर गई थी। बजरी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इसे हटाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। शनिवार शाम को वार्ड पांच के रहने बीस वर्षीय वाले रियासत सवारियां लेकर आटो संख्या यूके 06 टीए 3848 से किच्छा की ओर आ रहा था। अचानक सड़क पर पड़ी बजरी पर आटो का पहिया चढ़ गया और आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक रियासत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वहां पहुंचे कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें