जसपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर महादेव नगर कॉलोनी में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि आचार्य कीर्ति बल्लभ मैंदोलिया महाराज ने कहा कि सभी सनातनी एकजुट होकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भूमिका निभाएं।
उन्होंने आरएसएस संस्थापक डाॅ. हेडगेवार के हिंदू राष्ट्र के सपने का जिक्र करते हुए संगठन की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में भारत की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही जागरूक, संस्कारवान और संगठित समाज बनाने पर जोर दिया गया। सेवा भारती के प्रांत प्रमुख देवेंद्र और आरएसएस की प्रचारक माधवी सिंघल ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह चौहान, प्रदीप गोयल, अवनीश कुमार, अलोक गोयल, राजकुमार, वेदानंद शर्मा, विजय, सौरभ, बीना नागर, अनीता पवार, नीलकमल सहित स्थानीय समाजसेवी और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इनसेट....
इसी माह चार और सम्मेलनों का होगा आयोजन
आरएसएस के जिला कार्यवाह राजीव कौशिक ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जसपुर क्षेत्र में इसी माह चार और विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। सात और दस जनवरी को मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला में, 17 को सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस व 18 को अफजलगढ़ मार्ग स्थित स्वागत मंडप में कार्यक्रम होना प्रस्तावित हैं।