रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर मेन मार्केट में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। टीम ने चार प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, पेड़ा, बालूशाही और बेसन लड्डू के चार नमूने लिए। शुक्रवार को सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग की गई। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। रिपोर्ट गलत आने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो