रुद्रपुर। प्रदेश में धान तौल शुरू हुए 25 दिन से अधिक हो चुके हैं। इसके बावजूद किसानों को अभी तक धान का भुगतान नहीं मिल पाया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और किसान नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि किसान हित में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के जवाब में सरकार ने एक शपथ पत्र देकर किसानों के धान और गेहूं का भुगतान 24 से 72 घंटे करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने से किसानों को दिवाली पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो