फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में 31 खाद्य और पेय पदार्थों के लिए नमूने

Mon, 29 Jan 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी पवन कुमार। स्रोत प्रसाशन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर/सितारगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के रुद्रपुर, बाजपुर और सितारगंज में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 31 सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
डीएम उदयराज सिंह और सीडीओ विकास मिश्रा के निर्देश पर खाद्य विभाग की ओर से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकानों में बिकने वाले पदार्थों में संदेह होने पर 14 नमूने लिए। एक कारोबारी को बिना खाद्य पंजीकरण के दुकान चलाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

बाजपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने टीम के साथ होटल, कन्फेक्शनरी व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों से पांच नमूने लिए किए और करीब 35 पैकेट मसाले के नष्ट किए।
विज्ञापन

वहीं सितारगंज में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने दुकानों के निरीक्षण के दौरान तेल, मैकरोनी, मसूर की दाल, पनीर, मावा समेत 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। साथ ही कारोबारियों को गुणवत्ता की खाद्य पदार्थों की बिक्री करने और दुकान में साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें