नानकमत्ता में कोरोना जांच के लिए सेंपल लेते डॉक्टर।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। कंटेनमेंट जोन घोषित गुरुद्वारा मार्ग की मार्केट में डॉक्टरों की टीम ने सौ लोगों के सैंपल लिए। डॉक्टर प्रदीप पांडे तथा लैब टेक्नीशियन बृजेश जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लॉकडाउन के सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए सौ लोगों के आरटीपीसीआर किट से सेंपल लिए। वहां पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, कस्बा प्रभारी विजय कौशिक आदि थे। वहां राखी, जीवन सिंह, हिमानी, रवींद्र वर्मन, रोहित चौधरी ,नवनीत कुमार आदि थे।