सितारगंज में सिडकुल मार्ग पर टीचर कालोनी के सामने जलभराव का मुआयना करती एसडीएम मुक्ता मिश्र।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नगर में सिडकुल मार्ग पर टीचर कालोनी के सामने मुख्य सड़क पर भरे बारिश पानी को देख पालिका ईओ सरिता राणा और लोनिवि के ईई को तत्काल जेसीबी लगाकर बंद नाला खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी चल रही है। ऐसे में नगर को स्वच्छ रखा जाए। कहा कि जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को भी बाढ़ प्रभावितों की सूची तैयार करने को कहा।