फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि मामले को लेकर सपाईयो का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बीस गांवों की भूमि की खरीद फरोख्त पर लगी रोक के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सपाइयों ने कहा कि जब तक भूमि मामले का समाधान नहीं होगा दो घंटे रोजाना क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता दो घंटे क्रमिक अनशन पर बैठे। यादव ने कहा कि वर्ष 2020 में तत्कालीन डीएम नीरज खैरवाल ने बाजपुर क्षेेत्र के बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी थी। जिससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हो गए। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दो बार भूमि मामला हल करने की घोषणा की। लेकिन भूमि मामले का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने भूमि मामले का जल्द हल नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। वहां नवाब हैदर काजमी, अमित कुमार, उज्जवल सिंह, गुरकीरत सिंह राणा, मुमताज अली, राहुल यादव, रवि चौधरी, सोनू राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें