फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर सड़क हादसा: क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सेल्समैन की मौत, बच्ची और पत्नी गंभीर रूप से घायल

Wed, 29 Apr 2026 10:55 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

जसपुर में क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी और चार माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मोहम्मद इकबाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में क्रेन की चपेट में आने से कर बाइक सवार सेल्समैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक की चार महीने की बच्ची और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राह चलती एक निजी एंबुलेंस ने घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला बक्शीवाला फाटक के पास बिजनौर, यूपी निवासी मोहम्मद इकबाल (38) सेल्समैन का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी नाहिद जहां और चार माह की बच्ची को साथ लेकर बाइक से काशीपुर जा रहा था।

विज्ञापन


यूपी के थाना रेहड़ सीमा क्षेत्र रायपुर के पास इकबाल क्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रही एक निजी एंबुलेंस के चालक ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां ईएमओ डाॅ.मेहताब जहां ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्ची को हायर सेंटर काशीपुर के लिए रेफर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें