फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लाखों की रकम हड़पने का आरोपी सतविंदर सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री में सेल्समैन के गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गबन की धारा में केस दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते तीन अगस्त को कुंवरपुर सिसैया के ओम साईं फ्यूल्स के सहायक मैनेजर राजकुमार नारंग पुत्र हर्षराज नारंग ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि वह अपने सहयोगी वार्ड संख्या एक चिंतीमझरा निवासी श्याम सुंदर पुत्र जोगेंद्र सिंह के साथ मिलकर पेट्रोल पंप चलाते हैं। पंप पर बगनेरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी निवासी सतविंदर सिंह सेल्समैन के रूप में डेढ़ साल से नौकरी पर कार्यरत था। बीते 18 जुलाई को वह पंप पहुंचे और सेल्समैन के माल बिक्री रजिस्टर को चेक किया तो हिसाब में गड़बड़ी निकली। सेल्समैन से जानकारी ली तो उसने गलती स्वीकारते हुए कहा कि पंप का माल बेचकर रकम स्वयं रखी ली और उधार के रूप में यह रकम कागजों में दर्ज कर दी।
जांच करने पर सामने आया कि करीब 17 लोगों के नाम से पांच लाख सात हजार 420 रुपये बकाया दर्शाई गई। स्वाइप मशीन से दो लाख 20 हजार 745 रुपये का माल स्वाइप होना दिखाया। कुल सात लाख 28 हजार 165 रुपये की सेल्समैन ने धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। सेल्समैन से रकम मांगी तो पहले रकम लौटाने की बात के बाद वह पंप स्वामियों को धमकियां देने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सतविंदर सिंह के खिलाफ गबन के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को कठंगरी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें