फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सेल टैक्स चेकिंग बनी हादसे की वजह, ट्रॉले में घुसी टैक्सी; चार घायल

Thu, 23 Apr 2026 11:14 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर के रामपुर रोड पर बुधवार तड़के राज्य कर विभाग की अचानक चेकिंग एक बड़े हादसे में बदल गई। ट्रॉले को अचानक रुकवाने पर पीछे से आ रही टैक्सी उसमें जा घुसी जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर में हादसे में क्षतिग्रस्त हुई टैक्सी। - फोटो : जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के रामपुर रोड पर बुधवार तड़के राज्य कर विभाग (सेल टैक्स) की टीम की ओर से अचानक की गई चेकिंग एक बड़े हादसे का कारण बन गई। हाईवे पर विभाग के अफसरों ने. एक ट्रॉले को अचानक रुकवाया जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी कार ट्रॉले में जा घुसी।

विज्ञापन


इस भीषण भिड़ंत में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात ये रही कि घायलों को बचाने के बजाय विभाग के अधिकारी मौके से भाग खड़े हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड स्थित सेल टैक्स चौकी के पास राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने रामपुर की ओर से आ रहे राजस्थान नंबर के एक ट्रॉले को चेकिंग के लिए अचानक रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


चालक ने अचानक ब्रेक मारने के कारण दिल्ली से आ रही अल्मोड़ा नंबर की टैक्सी कार अनियंत्रित होकर ट्रॉले के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां अंदर ही फंस गईं। हादसे में प्रमिला, वीरेंद्र सिंह, दिशा और कुंदन सिंह घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रॉला चालक भी मौके से भाग गया। टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में खलबली मच गई और उन्होंने पहुंच घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल और दो को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। सोशल मीडिया पर विभाग के टीम के घटनास्थल से जाने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सीओ, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें