फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों को वेतन के लाले, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 20 Dec 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मियों को नवंबर के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भगवान दास शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी सहायक महाप्रबंधक एसआर कौशल को सौंपे ज्ञापन में रोडवेज कर्मियों ने कहा है कि पूरी निष्ठा से काम करने के बाद भी समय पर वेतन न देना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कहा कि 19 तारीख तक वेतन न मिलना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात जनवरी तक दिसंबर का वेतन न मिलने पर आठ जनवरी से सहायक महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। ज्ञापन की प्रति निगम के प्रबंध निदेशक, वित्त नियंत्रक, मंडलीय प्रबंधक आदि को दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के शाखा मंत्री इमरान खान, क्षेत्रीय सदस्य रमाशंकर बाजपेई, विनीत पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें