फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...

Tue, 01 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधमसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कंबोज समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
जिले भर में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन


रुद्रपुर/गदरपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम हुए। जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, डीएम उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय परिसर में शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहां पर एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी कलक्ट्रेट पूनम पंत थीं। इधर, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य कंचन जोशी, उप प्राचार्य पीके विद्यार्थी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। वहां पर कुमकुम शर्मा, एलसी तिवारी,गोपाल सिंह, विनीत मिश्रा, राकेश कुमार आदि थे। संवाद
गदरपुर में शहीद शिरोमणि उधम सिंह कंबोज स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष किशनलाल चंद ने कंबोज धर्मशाला में शहीद को याद किया। वहीं विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कंबोज समाज के लोगों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडल अध्यक्ष राकेश खुराना, चंकित हुड़िया, प्रेमानंद महाजन, गुरविंदर सिंह विर्क, टेक चंद कंबोज, सुभाष बेहड़, राकेश कंबोज थे। संवाद
विज्ञापन


युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान
सितारगंज। शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से उजाला सिग्नस एसएच मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 55 यूनिट रक्तदान किया गया। वहां ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, नवीन जोशी, विजय वारियर, गुरविंद्र मोमी, इंद्रजीत सिंह, मनी सिंह, विकास चंद आदि थे। ब्लड बैंक इंचार्ज संदीप ठाकुर, डॉक्टर व ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया।
विज्ञापन


जसपुर और बाजपुर में भी दी गई श्रद्धांजलि

जसपुर/बाजपुर। शहीदी यादगार कमेटी के सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह कांबोज के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जलियांवाला नरसंहार का बदला लेने के लिए शहीद ने 1940 में इंग्लैंड जाकर जनरल डायर की हत्या कर दी थी। वहां पर विधायक आदेश चौहान, देवेंद्र चौहान, प्रेम सहोता, दिग्विजय सिंह, मुख्तार सिंह, अमनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, शीतल सिंह थे। इधर, बाजपुर में सोमवार को दोराहा स्थित उधम सिंह कांबोज की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने माल्यार्पण किया। वहां पर नितिन बिष्ट, नजदीप कंग, बलवीर सिंह कालू, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, राजनैतिक, सामाजिक संगठनों, कांबोज सभा सहित कई संगठनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें